Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्मैक तस्करी के मामले में आरोपी को एक साल की सजा, अर्थदंड
  • अल्मोड़ा

स्मैक तस्करी के मामले में आरोपी को एक साल की सजा, अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 06/05/2026
judge hammer

अल्मोड़ा। स्मैक बरामदगी के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पांडे की अदालत ने आरोपी फिरोज खान को एक वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। आरोपी रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र स्थित खतानगरिया का निवासी है।

अभियोजन के अनुसार 27 मार्च 2023 को सोमेश्वर थाना पुलिस और एसओजी टीम संयुक्त चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को काफड़खान क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जो वाहन से उतरकर पैदल जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 74.04 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस द्वारा स्मैक रखने का वैध लाइसेंस मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने सात गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। गवाहों ने अभियोजन पक्ष की कहानी का समर्थन किया।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावली के परीक्षण के बाद अदालत ने आरोपी फिरोज खान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत दोषी करार देते हुए एक वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 06 मई
Next: रानीखेत-चौबटिया मार्ग पर हादसा, मकान की छत पर गिरी कार; चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन
  • ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • जंगल में भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.