Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ धाम में अब तीर्थयात्री सभा मंडप से करने लगे दर्शन
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में अब तीर्थयात्री सभा मंडप से करने लगे दर्शन

RNS INDIA NEWS 08/10/2020
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में अब मंदिर के सभामंडप से तीर्थयात्रियों को दर्शन की सुविधा दे दी गई है। देवस्थानम बोर्ड से अनुमति लेने के बाद प्रशासन ने बुधवार से यह व्यवस्था शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं को मंदिर के उत्तर द्वार से प्रवेश कराते हुए दक्षिण द्वार से बाहर भेजा जा रहा है। यात्रियों से मंदिर परिसर में सामाजिक दूरी का पालन करने व मास्क पहनने की अपील की जा रही है, जिससे कोरोना संक्रमण से पूरी तरह बचा जा सके।केदारनाथ धाम पहुंची जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बुधवार सुबह देवस्थान बोर्ड को धाम में यात्रा की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों से भी बैठक में व्यापक चर्चा की। पूर्वान्ह 11 बजे बोर्ड द्वारा केदारनाथ में तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर के सभामंडप से दर्शन करने की अनुमति दी गई। जिसके बाद जिलाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस द्वारा उचित व्यवस्था के साथ सभामंडप से दर्शन की व्यवस्था शुरू कर दी गई। मंदिर से सभामंडप तक एक निश्चित दूरी के लिए गोले बनाए गए हैं। चौकी प्रभारी मृदुल रावत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा मंदिर परिसर से एक-एक श्रद्धालु को मंदिर परिसर स्थित नंदी भगवान की मूर्ति के समीप उत्तर द्वार से सभामंडप में भेजा जा रहा है। जहां पर श्रद्धालु बाबा के स्यंभूलिंग के दर्शन कर दक्षिण द्वार से बाहर आ रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद केदारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सभामंडप से दर्शन की सुविधा शुरु कर दी गई है। कहा कि यात्रा व्यवस्था के सफल संचालन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
Next: थायरॉइड के मरीजों को खाना चाहिए ऐसा भोजन, प्राकृतिक रूप से नियंत्रित रहेगी बीमारी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.