Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
  • पौड़ी

शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश

RNS
RNS INDIA NEWS 08/10/2020
rns featured image new

पौड़ी। मुख्य शिक्षाधिकारी ने यमकेश्वर ब्लाक के एक शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उक्त शिक्षक ने विद्यालय के अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने घर में रखे हैं। जिससे विभागीय कार्यों के संपादन में दिक्कतें हो रही हैं। उक्त शिक्षक को वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित भी किया गया था। मुख्य शिक्षाधिकारी मदन सिंह रावत ने यमकेश्वर ब्लाक के जनता इंटर कालेज चमकोटखाल के एक प्रवक्ता पर एफआईआर दर्ज कराए जाने के लिए विद्यालय के प्रबंध संचालक को निर्देश दिए हैं। सीईओ ने बताया कि उक्त शिक्षक को नवंबर 2017 को विद्यालय के प्रबंधन संचालन मंडल ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित किया था। उक्त प्रवक्ता विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य के दायित्व पर थे। सितंबर 2019 में उच्च न्यायालय के निर्देश पर जांच के बाद शिक्षक को बहाल कर दिया गया था। लेकिन शिक्षक ने बहाली के एक वर्ष बाद भी विद्यालय में तैनाती नहीं दी है। उक्त शिक्षक प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर तैनाती की जिद पर अड़ा है। बताया कि उक्त शिक्षक ने विद्यालय के अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने घर में रखा है। पूर्व में एक बार जिलाधिकारी के आदेश पर उक्त शिक्षक के कार्यालय की अलमारी का ताला तोडक़र दस्तावेज निकाले गए थे। लेकिन अभी भी कुछ सेवा पुस्तिकाएं व दस्तावेज शिक्षक के पास ही हैं। जिससे विभागीय कार्यो में दिक्कतें हो रही है। सीईओ रावत ने संबंधित विद्यालय के प्रबंधक संचालक को शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कलंक: सगी बहन से दुष्कर्म का आरोपी भाई गिरफ्तार
Next: केदारनाथ धाम में अब तीर्थयात्री सभा मंडप से करने लगे दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.