
काशीपुर(आरएनएस)। कार चालक सेवा समिति से जुड़े टैक्सी चालकों ने सोमवार को एआरटीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अवैध टैक्सी संचालन पर रोक लगाने की मांग की।एआरटीओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए परिवहन कर अधिकारियों को नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कार चालक सेवा समिति से जुड़े टैक्सी चालकों ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि काशीपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से टैक्सियों का संचालन किया जा रहा है।टैक्सी चालकों ने बताया कि अवैध रूप से संचालित वाहन स्टेडियम चौराहा, टांडा तिराहा, एमपी चौक समेत अन्य स्थानों पर खड़े होकर सवारियां भरते हैं और उन्हें दिल्ली, देहरादून, मुरादाबाद, हरिद्वार आदि शहरों तक ले जाते हैं। इससे नियमों के तहत संचालित टैक्सियों और परिवहन निगम की बसों को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध टैक्सी संचालकों ने ऑनलाइन एप के माध्यम से भी बुकिंग शुरू कर दी है, जिससे वे सीधे सवारियां प्राप्त कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने एआरटीओ को ज्ञापन सौंपकर अवैध टैक्सी संचालन पर रोक लगाने की मांग की। एआरटीओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए परिवहन अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
