Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार्यालय के टायलेट में लगाई युवक ने फांसी
  • देहरादून

कार्यालय के टायलेट में लगाई युवक ने फांसी

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
rns featured image new

प्राइवेट बैंक में कलेक्शन एजेंट था मृतक, मौके से मिला सुसाइड नोट

देहरादून। राजधानी दून में एक प्राइवेट बैंक के कलेक्शन एजेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने कंपनी के कार्यालय के टायलेट में फांसी को अंजाम दिया। दो दिन अवकाश के कारण इसका पता नहीं चल पाया। मंगलवार को ही फांसी लगाने की घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि मरने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा था।

डालनवाला पुलिस के मुताबिक गत दिवस चंद्रलोक कालोनी निवासी राम सब्बरवाल ने हाथीबड़कला चौकी में इसकी सूचना दी थी। बताया कि उसका भाई श्याम सब्बरवाल पुत्र जगमोहन निवासी 32/2 सेवक आश्रम रोड थाना डालनवाला देहरादून ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 38 वर्षीय श्याम हाल में प्रीतम रोड में किराए के मकान में रह रहा था। हाथी बड़कला स्थित चंद्रलोक कालोनी में एचडीएफसी और एक्सिस बैंक का कलेक्शन प्वाइंट कार्यालय है। श्याम सभरवाल इसी में कलेक्शन एजेंट था। उसने उक्त कार्यालय के टॉयलेट के अंदर रोशनदान से नायलॉन की रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर ली। रविवार व सोमवार को चुनाव अवकाश होने के कारण कार्यालय बंद था। ऐसे में इसका मंगलवार को पता चला।

मृतक के भाई राम सभरवाल द्वारा बताया गया कि श्याम सब्बरवाल का फोन बंद आ रहा था। इस कारण उसकी तलाश की जा रही थी। वह अपने घर पर भी नहीं गया था। पुलिस के मुताबिक मौके से बिना हस्ताक्षरित सुसाइड नोट मिला है। इसके संबंध में जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भोजन माता मामले में अभिभावक संघ के अध्यक्ष सहित 5 लोगों की गिरफ्तारी पर रोक
Next: नाराज व्यापारी बोले, जाम लगा तो दुकानें बंद कर चाबी प्रशासन को सौंपेंगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.