Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नाराज व्यापारी बोले, जाम लगा तो दुकानें बंद कर चाबी प्रशासन को सौंपेंगे
  • हरिद्वार

नाराज व्यापारी बोले, जाम लगा तो दुकानें बंद कर चाबी प्रशासन को सौंपेंगे

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
default featured image

रुड़की। कस्बे में रोजाना लग रहे जाम की वजह से जहां राहगीरों को परेशानी हो रही है, वहीं नगर में हरिद्वार रोड के दुकानदारों के कारोबार पर भी इसका असर पड़ रहा है। बुधवार को हार्ट अटैक के मरीज को हरिद्वार ले जा रही निजी एंबुलेंस भी आधे घंटे जाम में फंसी रही। व्यापारियों ने इस पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
चीनी मिल चलने के बाद कस्बे के हरिद्वार हाईवे पर रोज जाम लग रहा है। कई बार तो दुपहिया वाहन भी जाम के चलते घंटों रुकने पर मजबूर हैं। बुधवार में सुबह ही मिल गेट के दोनों तरफ फिर जाम लग गया। इससे निकलने के प्रयास में लोग वाहनों को आड़ा तिरछा कर आगे ले गए पर इससे जाम और भी मुश्किल हो गया। रायसी से हार्ट अटैक के मरीज मुकेश को लेकर हरिद्वार के लिए निकली निजी एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। आधा घंटा जाम में फंसी रहने के बाद चालक किसी तरह एंबुलेंस को निकालकर आगे ले जा सका। जाम की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी पुलिसकर्मियों संग मौके पर पहुंचे। तब तक, मिल के सुरक्षाकर्मी भी वहां आ गए थे। उन्होंने आड़े तिरछे खड़े वाहनों को एक साइड कराकर यातायात सुचारू किया। इसमें उन्हें करीब सवा घंटा लगा। इस दौरान चौपहिया ही नहीं तिपहिया व दुपहिया वाहन भी जाम में रुके रहे। लक्सर व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने एसडीएम से मिलकर इस पर नाराजगी जताई। कहा कि जाम से हरिद्वार रोड की दुकानों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने समस्या का निस्तारण न होने पर सारी दुकानें बंद कर चाबियां प्रशासन को सौंपने की चेतावनी दी। एसडीएम ने मिल प्रबंधन व पुलिस से बात कर समस्या सुलझाने का भरोसा दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यालय के टायलेट में लगाई युवक ने फांसी
Next: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माण मामले में सुनवाई 28 को

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.