Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कारोबारी के खुद को गोली मारने के मामले में पत्नी ने कराया केस
  • देहरादून

कारोबारी के खुद को गोली मारने के मामले में पत्नी ने कराया केस

RNS INDIA NEWS 08/07/2022
rns featured image new

देहरादून। कारोबारी के खुद को गोली मारने के मामले में पत्नी ने कांठ, जिला मुरादाबाद निवासी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि वह उनकी पैतृक संपत्ति को कब्जा रहा है। पति जमीन पर निर्माण कराने लगे तो उन्हें धमकी दी गई। इसे लेकर पति ने पूर्व में कांठ थाने में तहरीर दी थी।
दून विहार जाखन में रहने वाले कारोबारी नितिन सिंह ने बीते दो जून की रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक की पत्नी शिवानी सिंह ने राजपुर थाने में तहरीर दी। कहा कि नितिन सिंह पांच बहनों के इकलौते भाई थे। नितिन की मां तारावती सिंह की पृथ्वीगंज, कांठ मुरादाबाद में ढाई बीघा जमीन है। यहां नितिन सिंह ने कुछ दुकान बनायी और उन्हें बेचा था। अब पुराना मकान तोड़कर उसे रिपेयर करवा रहे थे। आरोप है कि बीते 21 जून को पड़ोसी आनंद विश्नोई निवासी पृथ्वीगंज, कांठ ने उस जमीन पर कब्जा करने की नीयत से नितिन सिंह को वहां से भाग जाने की धमकी दी। आरोप है कि परिवार को मरवाने को लेकर भी डराया गया। इसे लेकर नितिन सिंह ने 23 जून को कांठ थाने में तहरीर दी थी। वह दो जुलाई को अपनी बहन के यहां से देहरादून आए। यहां आकर उन्होंने मां के नाम पर दर्ज लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि शिवानी की तहरीर पर आरोपी आनंद विश्नोई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आनंद पर नितिन को आत्महत्या के मजबूर करने का आरोप है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोता रहा परिवार और घर में हो गयी चोरी
Next: सीएम आवास पर धरना देंगे कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गोदियाल, जानें क्या गंभीर आरोप लगे हैं गोदियाल पर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.