Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्नाटक में शोभायात्रा के दौरान भगवान राम की मूर्ति पर पथराव, इलाके में धारा 144 लागू
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में शोभायात्रा के दौरान भगवान राम की मूर्ति पर पथराव, इलाके में धारा 144 लागू

RNS INDIA NEWS 10/04/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक के कोलार जिले में बीती रात बदमाशों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव है और धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पथराव के दौरान कुछ युवाओं के घायल होने और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना कोलार जिले के मुलबगाल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राम नवमी की संध्या पर आयोजित शोभायात्रा शिवकेशव नगर से शुरू हुई थी और शाम करीब 7.40 बजे जहांगीर मोहल्ला पहुंची। इस दौरान बिजली गुल हो गई। इसके बाद बदमाशों ने जुलूस में शामिल भगवान राम की प्रतिमा पर पथराव किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि पथराव को बाद हंगामा हुआ और दो कारों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान एक दुपहिया वाहन में भी आग लगा दी गई। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि घटना में कुछ युवाओं को मामूली चोटें आई हैं। कोलार एसपी डी देवराज ने कहा कि शुक्रवार को जुलूस के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने कहा, जैसे ही बिजली की आपूर्ति रुकी, कुछ बदमाशों ने मौके का फायदा उठाया। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।
कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने इस मामले में जांच की बात कही है। उन्होंने कहा, कोलार जिले के मुलाबगिलु शहर में श्री राम शोभायात्रा में पत्थर फेंके गए। मैंने पुलिस को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं और इस मामले में गहन जांच की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इसे लेकर पुलिस 4-5 लोगों से पूछताछ कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पताल में मोमबत्ती और मोबाइल की रोशनी में हुई महिला की डिलीवरी, मचा हडक़ंप
Next: आप छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.