Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अस्पताल में मोमबत्ती और मोबाइल की रोशनी में हुई महिला की डिलीवरी, मचा हडक़ंप
  • राष्ट्रीय

अस्पताल में मोमबत्ती और मोबाइल की रोशनी में हुई महिला की डिलीवरी, मचा हडक़ंप

RNS INDIA NEWS 10/04/2022
rns featured image new

विशाखापट्टनम (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में सरकारी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला की डिलीवरी मोबाइल और मोमबत्तियों की रोशनी से की गई। घटना सामने आने के बाद हडक़ंप मच गया। हैरत की बात यह है कि अस्पताल स्टाफ के कहने पर गर्भवती के परिजनों ने ही मोबाइल और मोमबत्तियों की रोशनी का इंतेजाम किया था। मामला विशाखापट्टनम के नरसीपट्टनम क्षेत्र में स्थित एनटीआर सरकारी अस्पताल का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल पिछले दो दिनों से भारी बिजली कटौती से जूझ रहा है। इसका असर मरीजों के इलाज पर भी पड़ रहा है। बीती रात की दरमियान एक महिला कृष्णा देवी की डिलीवरी मोबाइल, टॉर्च और मोमबत्तियों की रोशनी के बीच की गई।

गनीमत है कि महिला और नवजात पूरी तरह सुरक्षित है। इस घटनाक्रम को लेकर महिला के पति ने कहा कि अस्पताल स्टाफ की ओर से मुझे आधी रात को मोमबत्तियां लाने और अधिक से अधिक मोबाइल की व्यवस्था करने के लिए कहा गया था।
उधर, अस्पताल के कर्मचारियों ने मामले में सफाई भी दी है। उनका कहना है कि महिला पहले से ही प्रसव पीड़ा का अनुभव कर रही थी, उस वक्त अस्पताल का जनरेटर भी खराब हो गया था, इसलिए हमारे पास महिला के परिचारकों से महिला की डिलीवरी के लिए रोशनी की व्यवस्था करने के लिए कहने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय केले और बेबी कॉर्न ने कनाडा के बाजार में अपनी पहुंच बनाई
Next: कर्नाटक में शोभायात्रा के दौरान भगवान राम की मूर्ति पर पथराव, इलाके में धारा 144 लागू

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.