Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आप छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

आप छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी

RNS INDIA NEWS 10/04/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी समेत आप के अन्य नेता सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह ने शनिवार को दिल्ली आकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में इन सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, अनूप केसरी के आप छोडक़र जाने के तुरंत बाद पार्टी ने उनके चरित्र पर सवाल उठा दिए हैं। आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनके केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के ऐसे व्यक्ति को भाजपा में शामिल करते हैं, जिसके खिलाफ आप को शिकायतें मिली हुई हैं कि वे महिलाओं से गंदी बातें करते थे।
सिसोदिया ने कहा कि ऐसा आदमी जिसके खिलाफ हम जांच कराने वाले थे और जिस व्यक्ति को हम पार्टी से निकालने वाले थे, ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने गले लगाकर अपनी पार्टी में स्वागत किया है।

भाजपा नेता अनूप केसरी ने कहा कि हम पिछले 8 वर्षों से आप के लिए मेहनत कर रहे थे, लेकिन आप ने राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की और हिमाचल प्रदेश के लोगों की उपेक्षा की। मंडी में एक रैली के दौरान दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के अलावा राज्य के किसी नेता को जगह नहीं दी गई।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के स्वाभिमान और सम्मान के लिए आप के ये तीनों नेता आज बीजेपी में शामिल हुए हैं। अरविंद केजरीवाल आम आदमी की पार्टी की बात करते हैं और दूसरी तरफ अपने ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हैं। 8 साल तक जिन लोगों ने पसीना बहाकर पार्टी को खड़ा किया। उन्होंने उन्हें ही अपने रथ पर खड़ा करने का मौका नहीं दिया।
गौरतलब है कि पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद अब आप की नजर हिमाचल प्रदेश पर है। हिमाचल प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। आप अब हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन ने भी घोषणा की थी कि पार्टी शिमला नगर निगम चुनाव लड़ेगी। चुनावी वादों के बारे में बात करते हुए जैन ने घोषणा की थी कि अगर आप सरकार सत्ता में आती है तो हिमाचल के लोगों को मुफ्त बिजली और पानी के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्नाटक में शोभायात्रा के दौरान भगवान राम की मूर्ति पर पथराव, इलाके में धारा 144 लागू
Next: महाविद्यालय में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ छात्र-छात्राओं का स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.