Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 के सम्बन्ध में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से आया अपडेट
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 के सम्बन्ध में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से आया अपडेट

RNS INDIA NEWS 05/03/2023
UKPSC


हरिद्वार। आज आयोजित कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 के सम्बन्ध में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से अपडेट आया है। परीक्षा के सम्बन्ध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह ने प्रेस नोट जारी किया है। आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि-
“कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा दिनांक 05 मार्च, 2023 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक राज्य के 13 जनपदों में कुल 412 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उक्त परीक्षा में कुल पंजीकृत 1.45.239 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1,14,052 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इस प्रकार कुल उपस्थिति 78.50% रही।

प्रश्नगत परीक्षा में सामान्य ज्ञान / सामान्य अध्ययन और सामान्य हिन्दी के एकल प्रश्नपत्र में कुल 100 प्रश्न एवं समयावधि 2 घंटे थी परीक्षा समाप्ति के उपरान्त आयोग के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि उक्त प्रश्नपत्र के सभी सीरीज यथा A, B, C, D में प्रश्नों का क्रमांक भिन्न-भिन्न न होकर एक समान था। प्रश्नों के क्रम की जानकारी परीक्षा सकुशल समाप्ति के उपरान्त प्राप्त हुई है। अतः इस संबंध में आयोग द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि प्रश्नपत्रों की सभी सीरीज में प्रश्नों का क्रमांक एक समान होने से परीक्षा की शुचिता किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं हुई है।

संपूर्ण प्रदेश में परीक्षा पूर्णतः शुचितापूर्ण व निर्विघ्न ढंग से प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में संपन्न हुई है। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केन्द्र पर आयोग को परीक्षा संबंधी अनियमितता अथवा नकल संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। परीक्षा के उपरान्त विभिन्न माध्यमों से प्रश्नपत्र की सीरीज को आधार बनाकर प्रसारित हो रही सूचनाएं पूर्णतः भ्रामक, निराधार व असत्य हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजभवन में चल रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव का हुआ समापन
Next: कुत्ते का पीछे करते हुए, गुलदार बाथरूम में हुआ बंद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.