Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कांडा-मैखुरा पेयजल योजना के निर्माण में मिली कई खामियां
  • चमोली

कांडा-मैखुरा पेयजल योजना के निर्माण में मिली कई खामियां

RNS INDIA NEWS 24/10/2023
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। कपीरी विकास संघर्ष समिति के साथ ग्रामीणों और अधिकारियों ने कांडा-मैखुरा पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान योजना के निर्माण में कई खामियां पाई गई। योजना के पाईपलाइन खुली रहने पर ग्रामीणों ने भारी नाराजगी जताई। कपीरी विकास संघर्ष समिति के महामंत्री महिपाल नेगी ने बताया कि तल्ला दशोली और कपीरी पट्टी के तीन दर्जन से अधिक गांवों के लिए 28 करोड़ की लिफ्ट पंपिंग पेयजल योजना बनाई जा रही है। जयकंडी में अलकनंदा नदी से बनने वाली इस योजना का टैंक कंथोलीसैंण में है। नदी और टैंक के बीच बिछाई गई लाइन के पाइप कई जगह खुली छोड़ दी गई है। जबकि कई जगह लाइन को भूस्खलन जोन में विछाया गया है। कहा कि अधिकारियों के साथ हुए निरीक्षण में लाइन के निर्माण में की जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई गई। साथ ही सरकारी धन का दुरूपयोग की शिकायत की गई। हालांकि इस दौरान पेयजल निगम के अभियंता अरूण प्रताप और सचिन पंवार ने ग्रामीणों को पेयजल के निर्माण नियमानुसार करने का आश्वासन दिया। साथ ही ठेकेदार को मामले में उचित निर्देश देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, महामंत्री महिपाल नेगी, प्रधान संघ के अध्यक्ष सुशील खंडूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश बिष्ट, भगवान कंडवाल, देवेंद्र कंडवाल, पुष्कर सिंह रावत, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धरने को 14 वर्ष पूरे होने पर गुरिल्ले गैराड़ गोलू देवता के दरबार में लगाएंगे पुकार
Next: दशहरा पर्व पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अल्मोड़ा में पुलिस बल रहा मुस्तैद

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, जांच समिति गठित

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.