Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धरने को 14 वर्ष पूरे होने पर गुरिल्ले गैराड़ गोलू देवता के दरबार में लगाएंगे पुकार
  • अल्मोड़ा

धरने को 14 वर्ष पूरे होने पर गुरिल्ले गैराड़ गोलू देवता के दरबार में लगाएंगे पुकार

RNS INDIA NEWS 24/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानन्द डालाकोटी एवं जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि 26 अक्टूबर को अल्मोड़ा में गुरिल्लों के धरने को 14 वर्ष पूरे हो जाएंगे। धरने के 15वें वर्ष में प्रवेश की शुरुआत संगठन गैराड़ डाना गोलज्यू मंदिर में पूजा अर्चना तथा यज्ञ से करेगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुरिल्लों द्वारा पूर्व में दो बार चितई गोलज्यू मंदिर में सरकार के लिए घात भी लगाई थी। बिनसर में स्थापित गैराड़ डाना गोलज्यू को भी गरीबों की सहायता करने, पुकार सुनने, तत्काल चेटक लगाने वाले देवता के रूप में जाना जाता है। इसलिए गुरिल्लों ने निर्णय लिया है कि 26 अक्टूबर को पूजा-अर्चना, बुद्धि-शुद्ध यज्ञ के बाद गैराड़ डानागोलू देवता को गुरिल्लों द्वारा अपनी पुकार भी लगाई जाएगी। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि गुरिल्लों की मांगों को जहां सरकार विगत 17 वर्षों से टाल मटोली करती आ रही है, वहीं ताजा घटनाक्रम में 9 अगस्त 2023 को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा मुख्यमंत्री जी के साथ शीघ्र वार्ता कर समस्या समाधान के आश्वासन पर भी कार्यवाही नहीं हो पाई है। जब भी मुख्यमंत्री कार्यालय में इस सम्बन्ध में संपर्क किया जाता है तब या तो कोई जबाब नहीं मिलता या अभी मुख्यमंत्री जी विदेश यात्रा पर हैं आने पर कार्यवाही होगी ऐसा जबाब दिया जा रहा है। इसलिए गुरिल्ले तत्काल चेटक (प्रभाव) दिखाने वाले गैराड़ डाना गोलज्यू को गुहार लगाने को मजबूर हो गए हैं। 27 अक्टूबर से धरना पूर्ववत चलेगा। संगठन के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने गुरिल्लों से अधिक से अधिक संख्या में 26 अक्टूबर को 10 बजे बिनसर गैराड़ बैंड स्थित डाना गोलज्यू मंदिर पहुचने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पॉक्सो का फरार आरोपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
Next: कांडा-मैखुरा पेयजल योजना के निर्माण में मिली कई खामियां

Related Post

holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.