Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जिला सहकारी बैंक टिहरी ने सबसे अधिक लाभ अर्जित किया
  • टिहरी

जिला सहकारी बैंक टिहरी ने सबसे अधिक लाभ अर्जित किया

RNS INDIA NEWS 12/04/2023
rns featured image new

लाभ अर्जित करने में बैंक ने मैदानी क्षेत्रों के बैंकों को पछाड़ा

नई टिहरी। डीसीबी टिहरी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेशभर में सबसे अधिक लाभ अर्जित किया है। बैंक ने 21 करोड़ रूपये का ग्रास और 9.01 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे जिलों को पीछे छोड़ दिया है। बैंक ने शुद्ध एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) को 1.53 प्रतिशत पर ला दिया है।  बुधवार को जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) टिहरी की बोर्ड बैठक में बैंक के अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला ने बताया कि टिहरी बैंक ने शुद्ध लाभ और एनपीए को नीचे लाने में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि टिहरी बैंक का शुद्ध लाभ 9.01 करोड़ रहा है। बैठक में शिक्षकों की सीसीएल को भी 25 लाख से बढ़कार 35 लाख रूपये कर दिया है, जबकि जिले की चार सहकारी समितियों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत काश्तकारों को मुर्गी पालन के लिए स्वरोजगार देने के लिए चिन्हित किया है। जिसमें नरेंद्रनगर की आमपाटा व पोखरी, प्रतापनगर की सौंदी और रुद्रप्रयाग की उत्तरासू समिति शामिल हैं। कहा कि काश्तकारों को 1.50 लाख रूपये का ऋण बगैर ब्याज के दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी जीरो प्रतिशत ब्याज पर काश्तकारों को पशुपालन, आजीविका संवर्धन, कृषि, उद्यानीकरण आदि कार्य के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। बैंक की प्रगति पर उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए मनोयोग से काम करने और ग्रॉस एनपीए को 6 प्रतिशत और नीचे लाने का लक्ष्य दिया। बताया सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैंक प्रबंधन और अधिकारियों को इसके लिए शुभकमाना दी है। बैठक में जीएम संजय रावत, निदेशक टीकाराम भट्ट, नरेश नेगी, सतपाल कलूड़ा, जयप्रकाश चंद, रोशनी राणा, उषा बडोला, विजय लक्ष्मी पंवार, डीजीएम नारायणी सिंह, संजीव कुमार, बीएस पुंडीर, यशवंत भंडारी आदि उपस्थत थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से मिला प्रतिनिधिमंडल
Next: सरकारी योजनाओं से ठगने वालों पर गैंगस्टर

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.