Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जौनसार बावर की सड़कों पर रोडवेज बसों के संचालन की मांग
  • देहरादून

जौनसार बावर की सड़कों पर रोडवेज बसों के संचालन की मांग

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। स्थानीय लोगों ने जौनसार बावर के मुख्य मार्गों समेत संपर्क मार्गों पर परिवहन निगम की बसों के संचालन की मांग की है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने इस आशय का ज्ञापन देहरादून में परिवहन मंत्री चंदन राम दास को सौंपा। ज्ञापन सौंपने देहरादून गए भाजयुमो के जिला महामंत्री संजय तोमर ने बताया कि तीन तहसीलों में बंटे जौनसार बावर परगने की भौगोलिक परिस्थितियां भी विषम हैं। यहां की सड़कें हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड के कई जिलों को भी जोड़ती हैं। इसके साथ ही कई क्षेत्र अलग-अलग दिशाओं में सड़क मार्ग से जुड़े हैं। लेकिन यहां की सड़कों पर परिवहन निगम की बसों का संचालन नहीं होता है, जिससे ग्रामीण प्राइवेट वाहनों (यूटिलिटी) से सफर करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। लिहाजा यूटिलिटी वाहनों से ही कृषि उपज को मंडी तक पहुंचाने के साथ ही यात्रा भी करनी पड़ती है। ऐसे में हर रोज ओवरलोडिंग की समस्या बनी रहती है। जिससे कई बार क्षेत्र में बड़ी सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम की बसें संचालित करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में सुभाष रावत, तुलवीर चौहान, सोनू राणा, विपिन चौहान, खड़क सिंह, विवेक तोमर, निकेश, दीवान सिंह, केशू चौहान आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Next: बद्दी में टैम्पो ट्रैवलर की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.