Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुलिस मुठभेड़ में पश्चिमी यूपी का बदमाश घायल, साथी समेत गिरफ्तार
  • देहरादून

पुलिस मुठभेड़ में पश्चिमी यूपी का बदमाश घायल, साथी समेत गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/04/2026
rns featured image new

देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र के टी एस्टेट इलाके में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त स्कूटर बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार थानाध्यक्ष बसंत विहार शैंकी कुमार अपनी टीम के साथ हरबंशवाला बैरियर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की नीली स्कूटर पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक नगर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से दो अवैध देशी तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की स्कूटर बरामद की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला निवासी सहारनपुर और शाहनवाज सलमानी के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि घायल अब्दुल्ला पर सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद में चोरी, लूट की साजिश और शस्त्र अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजस्व ग्राम ऐता की कृषि जोत में खोह नदी से हो रहा भू-कटाव
Next: अभिनेता सुनील शेट्टी पत्नी संग परमार्थ निकेतन पहुंचे

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.