Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जाने 29 और 30 नवंबर को किस जनपद की सीमाएं रहेंगी सील
  • हरिद्वार

जाने 29 और 30 नवंबर को किस जनपद की सीमाएं रहेंगी सील

RNS
RNS INDIA NEWS 28/11/2020
rns featured image new

हरिद्वार। 2020 कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर रोक लगने पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। तीर्थयात्रियों के लिए 29 और 30 नवंबर को जनपद की सीमाएं सील रहेंगी। इसके साथ ही हरकी पैड़ी की नाकेबंदी कर पीएसी तैनात की जाएगी। इसके बावजूद कोई बाहरी श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढऩे का हवाला देते हुए 30 नवंबर को होने वाला कार्तिक पूर्णिमा स्नान स्थगित कर दिया गया है। पुलिस का ध्यान इस बात पर है कि दूसरे राज्यों से कोई श्रद्धालु जनपद की सीमा में प्रवेश न कर पाए। इसके लिए 29 और 30 नवंबर को सीमाएं सील कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वहीं, हरकी पैड़ी क्षेत्र में भी एहतियात बरती जाएगी। एक दिन पहले ही गंगा घाटों की बैरिकेडिंग कर पीएसी के जवान तैनात कर दिए जाएंगे। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि स्नान पर रोक के चलते हरकी पैड़ी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके लिए दो प्लाटून पीएसी और कुछ अन्य फोर्स की मांग की गई है। गौरतलब है कि जिलाधाकिरी ने हरिद्वार के जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने कहा, दिल्ली के साथ ही दूसरे राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है। ऐसे में जिले में कोविड-19 संक्रमण फैलने से रोकने के लिए भीड़ को रोकना भी जरूरी है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर रोक लगाई गई है। आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान और गुरुनानक देव जयंती पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट कर रुपये लूटे
Next: 3 दिसंबर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक देंगे बोर्ड परीक्षार्थियों के सवालों का जवाब

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.