Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट कर रुपये लूटे
  • हरिद्वार

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट कर रुपये लूटे

RNS
RNS INDIA NEWS 28/11/2020
rns featured image new

रुडकी। चार युवकों ने गंगनौली में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट कर पांच हजार रुपये लूट लिए। पूरी घटना पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पंप के मैनेजर ने तहरीर देने की बात कही है जबकि कोतवाल लूट की जानकारी से मना कर रहे हैं। लक्सर-पुरकाजी रोड पर गंगनौली गांव के पास नव दुर्गा इंटरप्राइजेज पेट्रोल पंप है। 26 नवंबर को देर शाम पंप पर ग्राहक नहीं होने के कारण सेल्समैन संदीप कुमार निवासी ग्राम सहजी थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर मशीन के पास चारपाई पर बैठा था। तभी दो बाइकों पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और सेल्समैन को दबोच कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने संदीप के पास मौजूद शाम की बिक्री के करीब पांच हजार रुपये भी छीन लिए। इसी दौरान पंप पर बने एक कमरे में मौजूद मैनेजर जितेंद्र सिंह निवासी गोंडा ने घटना होते देखी तो वे बाहर निकले और बदमाशों के साथ भिड़ गए। इसके बाद चारों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। मैनेजर ने इसकी सूचना कोतवाली की पुलिस को दी। सूचना पर हल्के के पुलिसकर्मी रात में ही मौके पर पहुंचे तथा दोनों कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। बताया गया है कि इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में पास के गंगनौली गांव में दबिश भी दी लेकिन उनका पता नहीं लगा। मैनेजर जितेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने उसी शाम घटना की तहरीर पुलिस को दे दी थी। इसके बाद वे कई बार कोतवाली गए लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मारपीट और लूट की घटना उनके संज्ञान में नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती ने कराया सीआइएसएफ के जवान खिलाफ दुष्कर्म मुकदमा दर्ज
Next: जाने 29 और 30 नवंबर को किस जनपद की सीमाएं रहेंगी सील

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.