Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 3 दिसंबर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक देंगे बोर्ड परीक्षार्थियों के सवालों का जवाब
  • देहरादून

3 दिसंबर को केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक देंगे बोर्ड परीक्षार्थियों के सवालों का जवाब

RNS INDIA NEWS 28/11/2020
rns featured image new

देहरादून। कोविड-19 खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और छात्रों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के बीच छात्रों के मन में अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर अनेक सवाल हैं। बोर्ड की परीक्षाएं देने वाले दसवीं और बारहवीं के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाएं देने वाले छात्रों की चिंता अधिक है, जो वाजिब भी है। छात्रों की इस चिंता को समझते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक आगामी तीन दिसंबर को दोपहर 12 बजे इन छात्रों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं संबंधी सवालों का जवाब देंगे। इसके साथ ही उनकी जिज्ञासा को शांत करेंगे। साल 2020 पूरे विश्व के लिए बड़े ही खराब अनुभव देकर जा रहा है, लेकिन 2021 में भी फिलहाल खुशियां लौटती नहीं दिखाई दे रही हैं। कोविड-19 महामारी से भारत में शिक्षा व्यवस्था को समय पर संभालकर इसे ऑनलाइन सिस्टम से संचालित किया जा रहा है। नीट, नेट, जेईई जैसी बड़ी परीक्षाएं केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की देखरेख में राज्य सरकारों के सहयोग से बड़ी सूझ-बूझ के साथ आयोजित की गईं। कोविड-19 का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली जैसे बड़े शहरों में हालात चिंताजनक हैं। अर्थव्यवस्था पर तो पटरी पर आने लगी है, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाएं और बोर्ड परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थी चिंतित हैं। उनके मन में अनेक सवाल उत्पन्न हो रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरिया निशंक ने छात्रों की मन:स्थिति को भांप उनसे संवाद करने का निर्णय लिया है। निशंक ने बताया कि कंपटीशन और बोर्ड परीक्षाएं देने वाले छात्रों की चिंता वाजिब है, लेकिन उन्हें अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हम उनकी मनोदशा को अच्छी तरह समझ सकते हैं। छात्रों का मनोबल बढ़ाने, उनकी समस्याओं से संबंधित सवालों का जवाब देने और उनकी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए मैं 3 दिसंबर को बच्चों के लिए उपलब्ध रहूंगा। डॉ. निशंक ने कहा कि मैं जानता हूं कि हमारे विद्यार्थियों के लिए ये अच्छा नहीं रहा और हमारे ये बच्चे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। मैं इन बच्चों से 3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे वर्चुअल मुलाकात करूंगा। मैं लाइव प्रोग्राम में बच्चों से आने वाली बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर संवाद करूंगा और उनके सवालों का जवाब दूंगा। बच्चे अपने विचार और सुझाव मुझे #EducationMinisterGoesLive पर दे सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जाने 29 और 30 नवंबर को किस जनपद की सीमाएं रहेंगी सील
Next: दून में सख्ती से लागू होगी साप्ताहिक बंदी, रात्रि कर्फ्यू पर भी विचार शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.