Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ ने लश्कर के दो आतंकवादी को मार गिराया
  • पौड़ी

जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ ने लश्कर के दो आतंकवादी को मार गिराया

RNS INDIA NEWS 10/04/2022
rns featured image new

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर हाल में हुए हमले में शामिल रहे लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी आतंकवादी शहर में रविवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए, जबकि तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। बिशंबर नगर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक  विजय कुमार ने बताया कि पुलिस चार अप्रैल को सीआरपीएफ कर्मियों पर हुए हमले के दिन से ही दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों का पीछा कर रही थी और रविवार को उनके ठिकाने का पता लगाने के बाद अभियान शुरू किया गया था।

पुलिस ने कहा, आतंकवादियों का मारा जाना पुलिस और सीआरपीएफ के लिए एक बड़ी सफलता है। मैं एक संदेश देना चाहता हूं कि जो कोई भी निर्दोष पुलिस कर्मियों, नागरिकों या पत्रकारों या किसी पर भी हमला करेगा, चाहे वह पाकिस्तानी हो या स्थानीय आतंकवादी हो, उसे मार गिराया जाएगा।
अधिकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके चलते आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध थे। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।
इससे पूर्व आईजीपी कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था कि मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी चार अप्रैल को श्रीनगर के मैसूमा इलाके में हुए हमले में शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था और एक अन्य घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों को यहां सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुरक्षित व सुखद चारधाम यात्रा के लिए सरकार तैयार : पुष्कर सिंह धामी
Next: सीएम धामी ने किया भाजपा के माइक्रो डोनेशन अभियान का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.