
रुड़की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। महिला से धोखाधड़ी कर आठ लाख रुपये लिए गए थे। देहरादून के घस्सरपुरा पड़ी डोईवाला निवासी राखी वर्मा ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उन्होंने कुछ समय पूर्व खेड़ी शिकोहपुर गांव में जमीन खरीदी थी। उन्हें जो जमीन दिखाई गई थी उसकी जगह दूसरी जमीन का बैनामा कराकर आठ लाख रुपये लिए गए थे। मामला सामने आने पर रेखा ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी।

