Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • समर कैंप में नुक्कड़ नाटक ‘मोबाइल टनटनाटन टन’ के माध्यम से दिखाई आज की हकीकत
  • अल्मोड़ा

समर कैंप में नुक्कड़ नाटक ‘मोबाइल टनटनाटन टन’ के माध्यम से दिखाई आज की हकीकत

RNS INDIA NEWS 25/06/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा में भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा तथा बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी, बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा द्वारा समर केंप के तहत आयोजित बच्चों की 5 दिवसीय लेखन कार्यशाला का समापन हो गया है। समापन समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्या पुष्पा कैड़ा ने की। समापन समारोह का संचालन कक्षा 8 के छात्र गौरांग जलाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा तैयार हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने मेरी सोच, बाल भारती, बालप्रहरी, बाल मन, बालिका स्वर, बाल स्वर, नव ज्योति, बालवाटिका, बाल बिगुल, बाल सन्देश आदि नामों से अपनी-अपनी हस्तलिखित पुस्तक तैयार की थी। इस अवसर पर आयोजित बाल कवि सम्मेलन में शिवांगी बिष्ट, मनुश्री बिष्ट, बानी जोशी, मोनिका पंत, मनीषा रौतेला, मलय जोशी, भूषण साह, काव्या राना आदि ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया। बाल कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कक्षा 8 की छात्रा हर्मिका वर्मा ने की। संचालन कक्षा 7 की हिमांशी रौतैला तथा कक्षा 7 के छात्र इधांत जोशी ने किया। इस अवसर पर उदय किरौला द्वारा लिखित तथा निर्देशित नुक्कड़ नाटक ‘मोबाइल टन टना टन टन’ में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति का लोहा मनवाया। प्रखर तिवारी, वैभव सिंह दोसाद, कार्तिक भाकुनी, हर्षिता बोरा, आर्यन, उन्नति बिष्ट, प्रियांशु जोशी, गीतांजलि आदि ने नुक्कड़ नाटक व समूह गीत प्रस्तुत किए। समारोह के प्रारंभ में नीरज पंत ने सभी का स्वागत किया। अंत में प्रमोद तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उदय किरौला ने बच्चों को कहानी ‘पीं पीं पीं पीं पीं’ सुनाई। बच्चों ने तोता कहता है, बच्चे से बच्चा, पिज्जा हट, नेताजी की खोज, कितना बड़ा पहाड़, कितने भाई कितने तथा जैसा मैं करूं आदि खेलों में खूब मस्ती की। बच्चों ने ‘किताबें करती हैं बातें’ तथा ‘ज्ञान का दीया जलाने’ समूह गीत भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अल्मोड़ा मैग्नेसाइट के पूर्व प्रबंध निदेशक पी एस रावत, डॉ धारा बल्लभ पांडे, सुनीता जोशी, नंदन सिंह राना, राकेश डंगवाल, मीनाक्षी राना, बृजमोहन जोशी, डॉ चंद्रकला वर्मा, गीता जोशी, ममता बोरा, हेमलता बिष्ट आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून सचिवालय स्थित आपदा कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण
Next: जमीन के नाम पर आठ लाख की धोखाधड़ी

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.