Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बुजुर्ग महिला का भतीजा ही निकला हत्यारा
  • ऊधम सिंह नगर

बुजुर्ग महिला का भतीजा ही निकला हत्यारा

RNS INDIA NEWS 21/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर। देवभूमि कॉलोनी में 65 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चंद रुपयों के लालच में महिला के सगे भतीजे ने ही वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार सितारगंज रोड स्थित देवभूमि कॉलोनी में रहने वाली जानकी चंद, पत्नी स्वर्गीय हरीश चंद, की 18 फरवरी की रात हत्या कर दी गई थी। वह घर में अकेली रहती थीं और सत्संग से जुड़ी थीं। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, फिंगर प्रिंट जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

जांच के दौरान मृतका के भतीजे रवि चंद, पुत्र स्वर्गीय जगदीश चंद, निवासी आदर्श कॉलोनी, डिग्री कॉलेज रोड, खटीमा, का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हरियाणा के नांगल क्षेत्र में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है और पैसों की जरूरत के चलते वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने बताया कि 17 फरवरी की शाम वह मफलर से मुंह ढककर अपनी ताई के घर पहुंचा, उनके साथ भोजन किया और मौका मिलते ही मफलर से गला घोंट दिया। इसके बाद सिर जमीन पर पटककर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने घर से पर्स, जिसमें करीब 8 से 10 हजार रुपये थे, के साथ एटीएम कार्ड और चेक भी ले लिए और दरवाजे को बंद कर फरार हो गया।

परिजनों के अनुसार आरोपी दो दिन पहले ही मृतका के साथ बैंक गया था, जहां से रुपये निकाले गए थे। उसे घर में अधिक धन या गहने होने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ खास हाथ न लगने पर उसने हत्या कर दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शुक्र बाजार में दो पक्षों में मारपीट, सरेआम लहराए तमंचे
Next: नौकरी के नाम पर बेरोजगार युवकों से 2.10 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.