Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में प्रदेश के पहले ‘आंचल कैफे प्लस’ का शुभारंभ
  • देहरादून

देहरादून में प्रदेश के पहले ‘आंचल कैफे प्लस’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 21/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। रायपुर रोड स्थित दुग्ध संघ देहरादून परिसर में प्रदेश के पहले ‘आंचल कैफे प्लस’ शुरू हो गया। इसका शुभारंभ काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि उपभोक्ताओं को आंचल दूध और उससे निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले व्यंजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस कैफे की स्थापना की गई है । उन्होंने इसे विभाग का सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इससे आंचल ब्रांड को नई पहचान मिलेगी और भविष्य में अन्य जनपदों में भी ऐसे कैफे खोले जाएंगे। कैफे के संचालन के लिए तरूण एन्टरप्राईजेज कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है। कहा कि यह पहल रोजगार सृजन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। वर्तमान में यहां 20 लोगों को रोजगार दिया गया है, जिनमें 80 प्रतिशत स्थानीय नागरिक हैं । सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए कैफे में 4 मूक-बधिर (दिव्यांग) व्यक्तियों को भी नियुक्त किया गया है, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके । विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने इस पहल के लिए मंत्री का आभार जताया और क्षेत्र में इसके विस्तार का आग्रह किया। इस मौके पर दुग्ध संघ देहरादून के अध्यक्ष भूमि सिंह, दुग्ध संघ हरिद्वार के अध्यक्ष प्रमोद प्रधान और यूसीडीएफ के प्रबन्ध निदेशक जयदीप अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिटकुल एमडी की नियुक्ति पर यूकेडी ने उठाए सवाल
Next: शुक्र बाजार में दो पक्षों में मारपीट, सरेआम लहराए तमंचे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.