Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मौसम को देखते हुए गंगा और सोलानी नदी से दूर रहने की हिदायत
  • हरिद्वार

मौसम को देखते हुए गंगा और सोलानी नदी से दूर रहने की हिदायत

RNS INDIA NEWS 25/06/2023
rns featured image new

रुड़की। बारिश के मौसम को देखते हुए कोतवाली पुलिस की छह टीमों ने गंगा और सोलानी नदियों के आसपास बसे गांवों में जाकर लोगों को संभावित बाढ़ आपदा के खतरे की जानकारी दी। पुलिस ने जानमाल की सुरक्षा के लिए अगले कुछ दिन तक नदियों से दूर रहने की हिदायत भी ग्रामीणों को दी है। क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, मगर गंगा व सोलानी नदी का जलस्तर अभी तक खतरे के निशान से काफी नीचे है। फिर भी प्रशासन संभावित बाढ़ आपदा का सामना करने को तैयार है। उधर, रविवार को लक्सर पुलिस की छह टीमों ने गंगा व सोलानी नदी के आसपास बसे, कुंआखेड़ा, ढाढेकी, मथाना, मौहम्मदपुर, रजबपुर, डौसनी, मुबारिकपुर, मौहम्मदपुर बुजुर्ग, लादपुर, मखियाली कलां, मखियाली खुर्द, रणसूराभोगपुर, गंगदासपुर, पंडितपुरी, बहादराबाद, सोंपरी, निरंजनपुर, दरगाहपुर, खानपुर, बाक्करपुर, महाराजपुर खुर्द, कंकरखाता, बालावाली, महाराजपुर कलां, कुड़ी भगवानपुर, गिद्धावाली, कलसिया, भोवावाली, दल्लावाला, शेरपुर बेला, लालपुर, कान्हावाली, सैदाबाद, डेरियो, माड़ाबेला, दाबकी खेड़ा, नाईवाला, जोगावाला, चंद्रपुरी बांगर, सिकंदरपुर, चंद्रपुरी खादर, सहीपुर, हस्तमौली, याहियापुर आदि गांवों में जाकर ग्रामीणों से बात की। पुलिस ने संभावित बाढ़ आपदा की जानकारी देकर उनसे अगले चार-पांच दिन नदियों से दूर रहने की अपील की। टीम में कोतवाल अमरजीत सिंह, एसएसआई अंकुर शर्मा और लक्सर नगर, रायसी, सुल्तानपुर व भिक्कमपुर चौकी प्रभारी एसआई विपिन कुमार, प्रवीण बिष्ट, मनोज नौटियाल व अरविंद रतूड़ी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन के नाम पर आठ लाख की धोखाधड़ी
Next: आपातकाल भारत के इतिहास में काला दिन: गणेश जोशी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.