Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जैसे प्यारे बच्चे को डांटा जाता है, वैसे ही हरक सिंह रावत को भी डांटेंगे : दुष्यंत गौतम
  • देहरादून

जैसे प्यारे बच्चे को डांटा जाता है, वैसे ही हरक सिंह रावत को भी डांटेंगे : दुष्यंत गौतम

RNS INDIA NEWS 29/09/2021
rns featured image new

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे वीडियो में वह प्रदेश में सत्ता चलाने वालों पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि मंत्री ने इससे इनकार करते हुए कहा है कि वह इस दौरान किसी व्यक्ति की आपत्तिजनक भाषा पर आपत्ति जता रहे थे।
हरक सिंह के बयान पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि हरक के बयान को अनुशासनहीनता माना गया है। जैसे प्यारे बच्चे को डांटा जाता है, वैसे ही हरक सिंह रावत को भी डांटेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि मैंने हरक सिंह रावत से इस बारे में बात की है। कहा कि इस बारे में हरक से पूछा गया है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को पूरे परिप्रेक्ष्य में नहीं देखा गया।
बता दें कि मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें हरक सिंह रावत कह रहे हैं कि उत्तराखंड के शहीद और आंदोलनकारी आंसू बहा रहे हैं। नालायकों के हाथों में सत्ता सौंप दी है। उनके इस वीडियो से सत्ता के गलियारों में खलबली मच गई है। यह वीडियो उनके मसूरी के किसी कार्यक्रम की बताई जा रही है, जो एक कॉमरेड नेता की याद में हो रहा है। हालांकि जब हरक के अधिकारियों से इसके बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। किसी कॉमरेड नेता ने उत्तराखंड की सियासत को लेकर यह भाषा बोली थी, जिस पर मंत्री हरक आपत्ति जता रहे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैथोलोजी चिकित्सक ने की इंटर्न से अश्‍लील हरकत
Next: माउंट गंगोत्री -आई पीक को फतह कर एसडीआरएफ ने रचा नया कीर्तिमान  

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.