Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हिंदू हित ही राष्ट्रहित, यही होनी चाहिए प्राथमिकता : मोहन भागवत
  • राष्ट्रीय

हिंदू हित ही राष्ट्रहित, यही होनी चाहिए प्राथमिकता : मोहन भागवत

RNS INDIA NEWS 10/02/2022
rns featured image new

हैदराबाद (आरएनएस)। हरिद्वार की धर्म संसद को लेकर कुछ दिन पहले ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि इसका हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने धर्म संसद में हुई बातों की भी आलोचना की थी। अब हैदराबाद के एक कार्यक्र में आरएसएस प्रमुख ने कहा कि हिंदू हित में ही राष्ट्र हित है। उन्होंने कहा, मेरा अपना हित, परिवार का हित, भाषा का हित, मेरी जाति का हित, मेरे प्रांत का हित मेरे पंथ का हित, ये हमेशा दूसरे नंबर पर है। पहला नंबर है हिंदू हित यानी राष्ट्र हित।

भागवत ने कहा,  कोई  भी बात जो हमको डरपोक बनाने वाली है, उसमें हम नहीं जाएंगे। कोई भी बात जो डरपोक बनाने वाली है उसमें भी हम नहीं जाएंगे। आपस में झगड़ा लगाने से बचेंगे। हम स्वाभिमान से जिएंगे और सृष्टि का पालन पोषण करेंगे। मोहन भागवत स्वामी रामुनाजाचार्य  की याद में स्थापित किए गए स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी से जुड़े कार्यक्रम में शरीक हुए थे। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल थे।

उन्होंने कहा, हमें समाप्त करने का बहुत प्रयास किया गया। लेकिन अगर ऐसा होना होता तो हो चुका होता। हजारों साल में भी कोई हमें मिटा नहीं पाया। जो हमें नष्ट करना चाहते हैं वही खोखले हो रहे हैं। हम वैसे के वैसे ही हैं। पांच हजार साल पुराना सनातन धर्म आज भी वैसे का वैसा है।
हैदराबाद के श्रीरामनगरम के जीवा कैंपस में स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी स्थापित की गई है जिसकी ऊंचाई 216 फीट है। प्रधानमंत्री मोदी ने इशका अनावरण किया था। यह मूर्ति पंच धातु से बनाई गई है जिसमें सोना, चांदी, तांबा, पीतल और जस्ता शामिल है। बताया जाता है कि यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति है। वहीं बैठी अवस्था में बनाई गई सबसे ऊंची मूर्ति है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीजेपी ऑफिस पर हमला, अज्ञात शख्स ने फेंका पेट्रोल बम
Next: पिकनिक मनाने गए दो नाबालिग दोस्तों ने शराब के नशे में कर दी दोस्त की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.