Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़
  • पिकनिक मनाने गए दो नाबालिग दोस्तों ने शराब के नशे में कर दी दोस्त की हत्या
  • छत्तीसगढ़

पिकनिक मनाने गए दो नाबालिग दोस्तों ने शराब के नशे में कर दी दोस्त की हत्या

RNS INDIA NEWS 10/02/2022
rns featured image new

बिलासपुर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा और सकरी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले पिकनिक मनाने गए दो नाबालिग ही अपने दोस्त के हत्यारे निकले।
दरअसल, 11वीं कक्षा का छात्र एक सप्ताह से गायब था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। तभी जंगल में अधजली लाश मिली। उसके पास पड़े चप्पल और ऊनी टोपी से मरने वाले की पहचान लापता छात्र के रुप में की गई। इसके बाद पुलिस ने उसके दो नाबालिग दोस्तों से पूछताछ कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने शराब के नशे में विवाद होने पर छात्र की हत्या कर दी थी। कोटा क्षेत्र के कोरी डेम के जंगल में वनकर्मी ने बुधवार दोपहर 12 बजे अधजली लाश देखी, तब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। टीआई दिनेश चंद्रा और एसडीओपी आशीष अरोरा ने घटनास्थल और आसपास जांच की, तब घटनास्थल पर ऊनी टोपी और चप्पल के साथ ही शराब की बोतल मिली। इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के थानों से गुम इंसानों की जानकारी मंगाई। साथ ही ऊनी टोपी और चप्पल को पुलिस के वाटसऐप ग्रुप में शेयर किया गया। तब सकरी थाना क्षेत्र के काठाकोनी से दो फरवरी से गायब 12वीं छात्र मयंक रात्रे उर्फ अप्पू 17 वर्ष के पिता अजय रात्रे ने टोपी को पहचान लिया। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने नाबालिग छात्र के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पकड़े गए नाबालिगों में एक छात्र 16 साल का है और 11वीं कक्षा में पढ़ता है। दूसरा 17 साल का है और गांव में ही रहता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिंदू हित ही राष्ट्रहित, यही होनी चाहिए प्राथमिकता : मोहन भागवत
Next: उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण में 5 बजे तक 57.79 फीसदी हुआ मतदान

Related Post

rns featured image new
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

नक्सलियों के किए आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान शहीद

RNS INDIA NEWS 26/04/2023 0
rns featured image new
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

झारखंड में 50 हजार ‘रानी मिस्त्रियों’ ने पुरुषों के वर्चस्व वाले पेशे में गाड़ा झंडा

RNS INDIA NEWS 23/04/2023 0
rns featured image new
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा चुनाव: भूपेश बघेल बोले- साथियों को संभालकर रखना पड़ेगा, भाजपा कुछ भी कर सकती है

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.