Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • अगर आप जाना चाह रहे हैं हेमकुंड साहिब तो जान लें ये नियम
  • चमोली

अगर आप जाना चाह रहे हैं हेमकुंड साहिब तो जान लें ये नियम

RNS INDIA NEWS 31/08/2020
rns featured image new

चमोली। हेमकुण्ड साहिब की यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के लिये जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक हुई। डीएम स्वाति भदौरिया ने यात्रा को लेकर सोमवार को क्लक्ट्रेट सभागार में यात्रा से जुड़े सभी अधिकारियों की बैठक लेते हुए व्यवस्थाओं को तत्काल सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 4 सितंबर को सुबह 10 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यात्रा लगभग एक महीने और 5 दिनों तक चलेगी।
एक दिन में सिर्फ 200 यात्रियों को अनुमति
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण इस बार हेमकुण्ड साहिब की यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को 72 घंटे पहले कोविड का पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट वाले श्रद्धालुओं को ही यात्रा की इजाजत रहेगी और एक दिन में अधिकतम 200 श्रद्धालुओं को ही अनुमति दी जाएगी।
इस बार यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर की व्यवस्था न होने के कारण उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक को बाहर से आने वाले उम्र दराज श्रद्वालुओं को यात्रा पर न आने की सलाह अवश्य देने को कहा ताकि यात्रा के दौरान कोई समस्या न आए। यात्रा के दौरान गुरुद्वारों में शारीरिक दूरी, मास्क पहनना एवं कोविड के सभी नियमों का पालन करना भी अनिवार्य रहेगा। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति को इस बार यात्रा की गाइड लाइन का व्यापक प्रचार प्रसार करने पर भी जोर दिया। ताकि जानकारी के अभाव में किसी को भी कोई परेशानी न रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, एसडीएम अनिल कुमार चनियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीएस राणा, गुरूद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह सहित सडक़, विद्युत, पेयजल, पर्यटन आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
हेमकुंड पैदल यात्रा मार्ग पर बर्फ पिघल चुकी है। पैदल मार्ग पर डेंजर स्थानों को ठीक किया जा रहा है। गोविन्द घाट से पुलना तक सडक़ सुचारू है। यात्रा मार्ग पर विद्युत एवं पेयजल की आपूर्ति सुचारू कर ली गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाविद्यालयों को हाईटेक बनाया जाएगा, छात्रावास की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी
Next: आज से श्राद्ध पक्ष शुरु, पितरों को दें तर्पण

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, जांच समिति गठित

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर
  • संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक
  • वन महोत्सव के तहत विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • भिकियासैंण में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, 122 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
  • परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा
  • रानीखेत में 2.35 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.