Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • महाविद्यालयों को हाईटेक बनाया जाएगा, छात्रावास की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी
  • उत्तराखंड

महाविद्यालयों को हाईटेक बनाया जाएगा, छात्रावास की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी

RNS INDIA NEWS 31/08/2020
22 (2)

देहरादून। प्रदेश के महाविद्यालयों को हाईटेक बनाये जाने के साथ-साथ उनमें छात्रावास की सुविधा भी मुहैया कराई जायेगी। खासकर अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्रों में स्थित महाविद्यालयों में छात्रावास की सुविधा प्रदान करने के लिए संबंधित महाविद्यालयों से प्रस्ताव मांग कर उन्हें शीघ्र भारत सरकार को भेजा जाय। इस बात के निर्देश उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा में उच्च अधिकारियों को दी। विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को छात्रावास की समुचित सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं।
इस समस्या को देखते हुए निदेशक उच्च शिक्षा को निर्देशित किया गया है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में स्थित महाविद्यालयों के प्राचार्यों से तत्काल छात्र-छात्राओं हेतु छात्रावास के प्रस्ताव तैयार कराये जाय तथा स्वीकृति हेतु राज्य सरकार के माध्यम से केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को जल्द से जल्द भेजे जाय। बैठक में पौड़ी जनपद के अंतर्गत अपने विधानसभा क्षेत्र की समाज कल्याण विभाग की योजनाओं, छात्रवृघ्त्ति वितरण एवं स्पेशल कम्पोनेंट प्लान की समीक्षा करते हुए डॉ0 रावत ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में पाबौं, खिर्सू तथा थलीसैंण विकासखंडों लगभग 40 प्रस्ताव स्पेशल कम्पोनेंट प्लान (एससीपी) के तहत भेजे गये थे समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के चलते इनमें से एक भी प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ। इस पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों से जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही किये जाने हेतु पत्र भेजने की बात कही। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने प्रस्ताव स्वीकृत न होने के लिए खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंडों अवर अभियंताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए बताया कि डीपीआर गलत बनने के कारण समय रहते प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो पाये। अधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2020-21 के लिए उक्त विकासखंडों से जो भी प्रस्ताव आयेंगे उन पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। बैठक में निदेशक उच्च शिक्षा प्रो0 कुमकुम रौतेला, अपर सचिव समाज कल्याण सुरेश चंद्र जोशी, अपर निदेशक जनजाति कल्याण योगेन्द्र रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी पौड़ी सुनीता अरोड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून एवं नोडल अधिकारी आईटी सेल हेमलता पाण्डेय सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गला घोंटकर की पति की हत्या, जाने कारण
Next: अगर आप जाना चाह रहे हैं हेमकुंड साहिब तो जान लें ये नियम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर
  • संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक
  • वन महोत्सव के तहत विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • भिकियासैंण में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, 122 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
  • परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा
  • रानीखेत में 2.35 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.