Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बेटियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोपी पिता गिरफ्तार
  • हरिद्वार

बेटियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोपी पिता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। पथरी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित पत्नी और बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता महिला ने फेरूपुर चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दी कि उसका पति उनकी 15 वर्षीय बड़ी बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोप है कि आरोपी ने अब 14 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर वह पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकाने पर दबिश देनी शुरू की। मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर ही मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी को घिस्सुपुरा से पथरी जाने वाले सड़क मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। पथरी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम में फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार, महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, कास्टेबुल अजीत तोमर व कांस्टेबल अनिल पंवार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरियाणा के सरपंचों ने रानीपोखरी पंचायत का विकास मॉडल देखा
Next: पत्नी की आत्महत्या में फरार 10 हजार का इनामी बिहार से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का लोगों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.