Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बीकेटीसी के मंदिर अधिकारी ने किया पूजा स्थलों का निरीक्षण
  • चमोली

बीकेटीसी के मंदिर अधिकारी ने किया पूजा स्थलों का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 12/05/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। बदरीनाथ धाम परिसर स्थित विभिन्न धार्मिक पूजा स्थलों में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की संस्तुति के आधार पर मंदिर समिति की ओर से नियुक्त बारीदारों के अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों की कोई मौजूदगी नहीं मिली। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी ने इस संबंध में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर के अधिकारियों ने पूजा स्थलों में व्यवस्था को लेकर पंचायत के पदाधिकारियों से भी वार्ता की। बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह से लेकर नारद कुंड तक की धार्मिक व्यवस्थाएं डिमरी समुदाय की ओर से संभाली जाती हैं। डिमरी समुदाय के ही कुछ लोगों ने बारी वितरण को लेकर डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पर अनियमितता के आरोप लगाए थे जिसे लेकर मंदिर समिति और पंचायत की ओर से मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर वार्ता की गई। साथ ही पूजा स्थलों पर मौजूद बारीदारों से वार्ता भी की गई। मंदिर के प्रभारी अधिकारी ने मुख्य कार्याधिकारी को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि मंदिर की व्यवस्था में किसी भी प्रकार का विवाद और परंपरा का हनन होना नहीं पाया गया है। इधर, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने कहा कि मंदिर की पूजा व्यवस्था बेहतर चल रही है। किसी भी प्रकार से अधिकृत बारीदारों के अलावा मंदिर में अवैध रूप से या अनाधिकृत व्यक्ति पूजा स्थलों में नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Next: कपकोट-शामा में तेज बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.