Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • हेली सेवा संचालन के मामले में छात्र नेता दो गुटों में बंटे
  • बागेश्वर

हेली सेवा संचालन के मामले में छात्र नेता दो गुटों में बंटे

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
rns featured image new

बागेश्वर। बागेश्वर में पहली बार पहुंची हेली सेवा जहां लोगों को सैर करा रही है वहीं नगर पालिका, प्रशासन के लिए परेशानी भी पैदा कर रही है। बुधवार को छात्र संघ के विरोध के कारण मेले में हेली सेवा बंद रही। देर सायं जिलाधिकारी ने छात्र संघ की मांग पर एक लाख रूपये देकर छात्रों का विरोध शांत कर दिया। इधर डीएम व छात्र संघ पदाधिकारियों के बीच वार्ता में उपाध्यक्ष समेत कोषाध्यक्ष को न बुलाए जाने पर उन्होंने विरोध जारी रखा। जिसके बाद डीएम ने उन्हें भी वार्ता पर बुलाया तथा वार्ता की। विरोध के दौरान छात्र नेताओं की उपजिलाधिकारी से नोंक झोंक भी हुई। बुधवार को छात्र संघ ने डिग्री कॉलेज प्रशासन की अनुमति के बिना उनके मैदान से हेलीसेवा का विरोध किया था, जिससे हेली सेवा संचालित नहीं हुई। दो उड़ान पुलिस लाइन से जरूर हुई। इसके बाद देर सायं जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने छात्र संघ की मांग पर महाविद्यालय मैदान के रखरखाव को एक लाख रूपये प्रदान कर दिए जिस पर छात्रों ने विरोध समाप्त कर दिया तथा प्रशासन ने गुरुवार को डिग्री कॉलेज मैदान से हेली सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। परंतु गुरुवार की सुबह छात्र संघ उपाध्यक्षा नेहा फर्त्याल, कोषाध्यक्ष दर्शन जोशी व महासचिव कमलेश कुमार अपने समर्थकों को लेकर हेलीपैड में पहुंच गए तथा उन्होंने कहा कि वार्ता में उन्हें नहीं बुलाया गया है तथा उन्होंने कोई पैसे भी नहीं लिए हैं। जिस पर उपजिलाधिकारी हरगिरी वहां पहुंचे तथा उन्होंने छात्रों को समझाया परंतु छात्र नहीं माने। उनका कहना था कि प्रशासन ने छात्रों के एक गुट को ही बुलाया तथा नियमों के तहत हेली सेवा संचालित नहीं की जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें भी वार्ता के लिए बुला लिया तथा वार्ता करके उन्हें भी समझा दिया इसके बाद ही नगर में हेली सेवा प्रारंभ हो सकी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सफलता के लिए संयम, नियम और अनुशासित जीवन जरूरी : सीएम
Next: रुद्रप्रयाग डीएम ने ली जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.