Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग डीएम ने ली जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग डीएम ने ली जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। गंगा नदी एवं इसकी प्रमुख नदियों की सफाई, संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कई जरूरी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में मौजूद नदियों की हर हाल में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था की जाए। नदियों में लोगों द्वारा किसी तरह का कूड़ा-करकट न फेंका जाए। इसके लिए सभी अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखें। उन्होंने जनपद के घाटों में भी अच्छी सफाई रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गंगा संरक्षण समिति के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नदियों के संवर्द्धन एवं सरंक्षण के लिए नदियों के किनारे वृहद वृक्षारोपण किया जाए। इसके लिए आवश्यक प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि उनके द्वारा नवनिर्मित सड़कों एवं अन्य सड़कों में भी वृक्षारापेण किया जाए। अधिशासी अभियंता सिंचाई को भूस्खलन क्षेत्रों में चैकडैम तैयार करने, नदी के किनारे किसी भी तरह का अतिक्रमण हटाने आदि के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में स्वच्छता रखने के निर्देश दिए। जिन व्यक्तियों द्वारा नदी में कूड़ा डाला गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा पृथीकरण, नपा रुद्रप्रयाग, नपं तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि एवं ऊखीमठ नपं को कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए चयनित की गई भूमि को लेकर कार्रवाई करने, सभी सफाई कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से वर्दी उपलब्ध कराने, सफाई कर्मचारियों को आई कार्ड निर्गत करने के निर्देश दिए। स्वजल को कूड़ा निस्तारण के लिए मयाली एवं मनसूना में लगाए जा रहे कंपेक्टर मशीनों का कार्य 31 जनवरी तक पूरा करते हुए कंपेक्टर मशीनों का कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ अभिमन्यु, डीडीओ मनविंदर कौर सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेली सेवा संचालन के मामले में छात्र नेता दो गुटों में बंटे
Next: देहरादून की सड़कों पर चिह्नित हैं 49 ब्लैक स्पॉट

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.