Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • हेली टिकट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
  • रुद्रप्रयाग

हेली टिकट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की सक्रियता से आरोपी दबोच लिया गया। जानकारी के मुताबिक प्रवीन कुमार निवासी बैरबाडा, हालगुन्दा, कोडागू, कर्नाटक ने थाना गुप्तकाशी में शिकायत करते हुए कहा कि उनका भाई अरुण कुमार जो शुभ यात्रा होलिडेज के नाम से ट्रैवल एजेन्सी चलाता है, उनके द्वारा उत्तराखंड में रामचन्द्र राणा नाम के व्यक्ति से केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकटों के संबंध में बात की गई। संबंधित व्यक्ति ने 10 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 40 लोगों के 4 लाख देने को कहा गया। जिस पर अरुण कुमार ने उक्त व्यक्ति को अलग-अलग किश्तों में उसके खाते में 3 लाख 95 हजार रुपये भेज दिए। जब ये सभी लोग केदारनाथ यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे तो, उस व्यक्ति द्वारा इनको कोई टिकट नहीं दी गई। और न ही पैसे लौटाए। बल्कि अब उसके द्वारा हेली से जाने के लिए 16000 हजार प्रति व्यक्ति के हिसाब से मांगे गए। पीड़ितों ने टिकटों की मांग किए जाने पर उसके द्वारा फोन भी नहीं उठाया गया, और जब फोन उठाया तो कहता कि, तुमसे जो कुछ हो सकता है वह कर लो। मामला धोखाधड़ी का होने पर शिकायत के आधार पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशों पर तत्काल थाना गुप्तकाशी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। साथ ही शीघ्र विवेचना की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा इसमें संलिप्त अभियुक्त रामचन्द्र राणा निवासी धानी, फाटा, थाना गुप्तकाशी जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया। जहां से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि पुलिस विवेचना कर रही है। साथ ही पूर्व में थाना गुप्तकाशी पर पंजीकृत हेलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर की गई ठगी के संबंध में पंजीकृत अभियोगों की भी विवेचना प्रचलित है। अब तक जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर टिकटों की ठगी करने से संबंधित शिकायतों पर कुल 5 अभियोग पंजीकृत किए हैं।

पुलिस ने तीर्थयात्रियों से अपील-
जनपद पुलिस ने तीर्थयात्रियों से अपील करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा चरम पर है। केदारनाथ जाने के लिए हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने को लेकर किसी भी एजेंट या व्यक्ति की फर्जी वेबसाइट के झांसे में न आए। उत्तराखंड राज्य में चारधाम के लिए हेली सेवाओं के संचालन के लिए केवल गढ़वाल मण्डल विकास निगम लि. को अधिकृत किया गया है, जिसकी वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in है। यदि अन्य किसी वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक करने जा रहे हैं तो ठगों के शिकार हो सकते हैं। सतर्कता और समझारी से टिकट लें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फैक्ट्री से कॉस्मेटिक चोरी मामले में तीन गिरफ्तार
Next: आक्रोशित व्यापारियों ने किया केदारनाथ हाईवे जाम

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.