Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • आक्रोशित व्यापारियों ने किया केदारनाथ हाईवे जाम
  • रुद्रप्रयाग

आक्रोशित व्यापारियों ने किया केदारनाथ हाईवे जाम

RNS INDIA NEWS 06/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ क्षेत्र को जोड़ने वाला कुंड-ऊखीमठ-चमोली मोटर मार्ग न बनने से आक्रोशित जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं स्थानीय जनता ने केदारनाथ हाईवे पर कुंड में चक्का जाम किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एनएच और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे ऊखीमठ के एसडीएम जितेंद्र वर्मा व एनएच के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और सात दिन के भीतर वैली ब्रिज बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए। बीते 26 दिनों से कुंड-चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग संसारी के निकट क्षतिग्रस्त है। रविवार को यहां पर निर्माणाधीन पुश्ता भी ढह गया। जिससे स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ है। सोमवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव भट्ट के नेतृत्व में स्थानीय लोग एवं व्यापारी केदारनाथ हाईवे पर कुंड में पहुंचे। जहां पर करीब साढ़े दस बजे से सवा ग्यारह बजे तक प्रदर्शनकारियों ने केदारनाथ हाईवे पर चक्काजाम किया। जिसके बाद मौके पर उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा और एनएच के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती ने वार्ता कर सात दिन के भीतर वैली ब्रिज बनाने का आश्वासन दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने एनएच द्वारा निम्न गुणवत्ता के कार्य पर रोष व्यक्त किया। वहीं राजमार्ग क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लॉज,होमस्टे संचालकों की बुकिंग कैंसल हो रही हैं। साथ ही ऊखीमठ क्षेत्र में खाद्य एवं आवश्यक सामग्री के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है जिसे सामग्री महंगी मिल रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव भट्ट ने कहा कि पुश्ते निर्माण की शुरुआत से ही हम लगातार कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते आ रहे थे। लेकिन उसके बावजूद भी निम्न गुणवत्ता का कार्य किया गया और पुश्ता ढह गया। उन्होंने कहा कि ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही होनी चाहिए। पूर्व अध्यक्ष रीता पुष्पवान ने कहा कि राजमार्ग बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द आवाजाही सुचारू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में सभासद प्रदीप धर्मवान, कुशाल सिंह नेगी, सरपंच पवन राणा, उपाध्यक्ष रविन्द्र पुष्पवान, विनोद रावत, सन्तोष त्रिवेदी, धर्मेंद्र तिवारी, कैलाश पुष्पवान, अनिल सिद्ध, प्रमोद पुष्पवान, इंद्र सिंह रावत, दीपक राणा, नितिन त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेली टिकट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
Next: 12 बजे बाद हेमकुंड नहीं जा सकेंगे यात्री

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.