Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हेलंग प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को रैली निकाली
  • नैनीताल

हेलंग प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को रैली निकाली

RNS INDIA NEWS 02/08/2022
rns featured image new

नैनीताल। हेलंग में जंगल से घास काटने पर पुलिस व सीआईएसएफ जवानों द्वारा महिलाओ के साथ की गई अभद्रता के विरोध में नैनीताल में सोमवार को एकजुटता मंच ने रैली निकाल अपना विरोध दर्ज करवाया। मंच ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन देकर मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को गांधी चौक के पास इकट्ठे हुए एकजुटता मंच के सदस्यों ने हेंगल घटना के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंच के सदस्य तल्लीताल डांठ से रैली निकालते हुए कुमाऊं आयुक्त कार्यालय तक पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। राज्य आंदोलनकारी व मंच के सदस्य राजीव लोचन साह ने कहा कि अपने अधिकारों के तहत जंगल से घास काटने गई महिलाओं के साथ पुलिस और सीआईएसएफ द्वारा अभद्रता की गई है। पर सरकार ने अब तक मामले में दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। लिहाजा जल्द से जल्द सरकार द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में काम कर रही परियोजना निर्माता कंपनी टीएचडीसी के विरुद्ध नदी में मलबा डालने, पेड़ काटने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान दिनेश उपाध्याय, सुरेश डालाकोटी, चंपा उपाध्याय, हेमलता तिवारी, भावना, दीपा जोशी, भारती जोशी, ममता, भावना कनवाल, अंजलि रौतेला, शीला रजवार, विनीता, माया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमिश्नर और डीआईजी ने किया टूटी सड़क का निरीक्षण
Next: घायल श्रमिक की उपचार के दौरान मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.