Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाशों से मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, आठ कारतूस, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से वांछित चल रहे जितेंद्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी के बारे में रविवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने साथियों के साथ डिबडिबा निवासी प्रतिद्वंद्वी एसप्रीत कंग की हत्या की नीयत से बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की क्विड कार में निकला है। सूचना पर पुलिस ने जाफरपुर कट के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी कार लेकर भाग निकले। पीछा करने पर यूनिटी लॉ कॉलेज के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर तारबाड़ से टकरा गई। इसके बाद बदमाश पास के बाग में घुस गए और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में 28 वर्षीय मुख्य आरोपी जितेंद्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी पुत्र रामचंद्र चौधरी निवासी फेस-1 जोहल पैराडाइज, सुभाष नगर, डिबडिबा, थाना बिलासपुर (रामपुर) के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने घायल जितेंद्र, 21 वर्षीय सुमित राठौर पुत्र जसवंत निवासी फुलसुंगा, थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर और 32 वर्षीय चंदन लाल पुत्र झब्बू लाल निवासी सुभाष कॉलोनी, डिबडिबा, थाना बिलासपुर (रामपुर) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चौथा आरोपी निरंजन टाकुली उर्फ नीरू टाकुली निवासी चंदेन फार्म, बिलासपुर फायरिंग करते हुए फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला, आपराधिक षड्यंत्र और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जिले में अपराधियों, गैंगस्टरों और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। पुलिस पर हमला करने, गैंगवार को बढ़ावा देने और आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पूरी कार्रवाई को कोतवाल प्रकाश दानू के नेतृत्व में एसएसआई खुशवंत सिंह, एसआई प्रदीप कुमार, एसआई प्रदीप पंत, एसआई पंकज कुमार, एएसआई अमित कुमार और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
Next: होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि विवाद में फायरिंग के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
  • होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
  • जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.