Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के पूर्व श्रीमहंत रघुमुनि ने अखाड़े के मुखिया महंत दुर्गादास और उनकी कार्यकारिणी को अवैध बताते हुए उन पर नियमों और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई होगी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी दंडात्मक कदम उठाएगा। सोमवार को मीडिया को जारी बयान में महंत रघुमुनि ने आरोप लगाया कि कार्यकारिणी ने कांचीपुरम में उत्तर पंगत के मुखिया का चुनाव नियमों के विपरीत कराया और पांच महंतों को निष्कासित कर दिया, जबकि नियमावली में आजीवन निष्कासन का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रयागराज की सिविल अदालत ने उनके निष्कासन को अवैध करार दिया है और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वर्तमान कार्यकारिणी की वैधता पर जवाब तलब किया है।उन्होंने अखाड़े के आश्रमों से अवैध वसूली, उज्जैन स्थित संपत्तियों को अनधिकृत रूप से पट्टे पर देने, हरिद्वार के बादशाहपुर आश्रम से आभूषण गायब होने और बैंक खाते से धन निकालने के प्रयास जैसे आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि रजिस्ट्रार सोसायटीज एवं चिट्स ने खातों की जांच के आदेश दिए थे, जिनका पालन नहीं होने पर खातों के लेनदेन पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों पर अखाड़े के मुखिया महंत दुर्गादास या उनकी कार्यकारिणी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
Next: हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में 16 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.