Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार पहुंचने पर अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत
  • हरिद्वार

हरिद्वार पहुंचने पर अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 15/11/2022
10 (23)

हरिद्वार। भारत साधु समाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अविमुक्तेश्वरानंद के नाम की मंगलवार को घोषणा कर दी। जल्द ही अविमुक्तेश्वरानंद को साधु समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। हालांकि अविमुक्तेश्वरानंद ने इससे पहले एक बैठक करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पहले संत आपस में फैसला कर लें उसके बाद ही वह इस पद को स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि क्योंकि उनको किसी भी पद की कोई अभिलाषा नहीं है। मालूम हो कि इससे पहले शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती भारत साधु समाज के अध्यक्ष रहे हैं। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के हरिद्वार कनखल स्थित शंकराचार्य मठ पहुंचने पर भारत साधु समाज के प्रवक्ता स्वामी ऋषिश्वरानंद के सानिध्य में संत समाज ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान संतों ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनकी आरती उतारी और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत साधु समाज के प्रवक्ता स्वामी ऋषिश्वरानंद ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का ज्योतिष पीठ पर अभिषेक होने से सनातन संस्कृति और सनातन धर्म दोनों गौरवान्वित हुए हैं। बाबा हठयोगी ने कहा कि जो लोग शंकराचार्य पद को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं आज उन्हें करारा जवाब मिला है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य पद के लिए योग्य और परम विद्वान है। जो शंकराचार्य पद पर विराजमान रहते हुए धर्म और संस्कृति की पताका को विश्व भर में फहराएंगे। हरिद्वार विकास समिति की ओर से रवि बाबू शर्मा समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मातृसदन के अध्यक्ष स्वामी शिवानंद, सतपाल ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद, महंत दुर्गादास, महंत सुतीक्षण मुनि, स्वामी दिनेश दास, महंत गोविंद दास, स्वामी कामेश्वर पुरी, महंत कपिल मुनि, महंत शुभम गिरी, महंत श्रवण मुनि सहित अनेक संत शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुड़की: लाखों की लागत के शौचालयों पर लगे ताले
Next: रुद्रप्रयाग: महिलाएं सीख रही मशरूम उत्पादन के तरीके

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.