Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग: महिलाएं सीख रही मशरूम उत्पादन के तरीके
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: महिलाएं सीख रही मशरूम उत्पादन के तरीके

RNS INDIA NEWS 15/11/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिला उद्योग विभाग एवं गढ़ माटी संगठन के संयुक्त सहयोग में भटवाड़ी गांव में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें गांव की 30 महिलाएं मशरूम उत्पादन के तरीके सीख रही है। महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया गया है। बीते 10 नवंबर जखोली ब्लाक के भटवाडी में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण शुरू हुआ था। यह प्रशिक्षण 30 नवम्बर तक चलेगा। प्रशिक्षण में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए महिलाओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गढ़ माटी संगठन की अध्यक्ष रंजना रावत नेगी ने बताया कि मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं अपनी आजीविका में सुधार ला सकती है। उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण को पूरी मेहनत से सीखने की अपील की। बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित के साथ ही रोजगार के लिए गांवों से हो रहे पलायन पर अंकुश लगाना है। प्रशिक्षण में गांव की तीस महिलाएं प्रतिभाग कर रही है। इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष दीपक सिंह नेगी, उषा सेमवाल, प्रधान भटवाड़ी कविता भट्ट समेत प्रतिभागी महिलाएं उपस्थित थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार पहुंचने पर अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत
Next: चमोली: अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.