Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • हरिद्वार

हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण

RNS INDIA NEWS 05/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत रविवार को जिला सहकारी बैंक, हरिद्वार परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठित सहकारिता मंत्रालय ने पांच वर्षों में किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि 29 जून से 6 जुलाई तक देशभर में किसान गोष्ठियां, सहकारिता सम्मेलन और पौधरोपण अभियान चलाए जा रहे हैं।
देश में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 30 लाख किसान सहकारिता से जुड़े हैं। इस वर्ष दो लाख किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य के सहकारी बैंक 300 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ में पहुंच चुके हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए 55 नई शाखाएं खोली जाएंगी। सरकार ‘खेत बचाओ अभियान’ के साथ किसानों को जैविक खेती की ओर भी प्रोत्साहित कर रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी बैंक के प्रशासक एवं निबंधक सहकारी समितियां आनंद एडी शुक्ल ने किया। जिला सहायक निबंधक मोनिका चुनेरा तथा जिला सहकारी बैंक के सचिव एवं महाप्रबंधक सौ सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, महापौर किरन जैसल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मधु सिंह, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, देशराज कर्णवाल, आदेश सैनी, विकास तिवारी, सुशील त्यागी, विभिन्न सहकारी समितियों के सभापति, संचालक सदस्य, किसान, सहकारिता विभाग तथा जिला सहकारी बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
Next: सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.