
कोटद्वार(आरएनएस)। सेवा पखवाड़े के तहत चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दूसरे दिन क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर ब्लाक के मंज्याड़ी, अमुली ग्वाड़ मल्ला, पणखेत का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों का शिलान्यास किया।कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड एकेश्वर में 55 लाख रुपये के बजट से बने 1.8 किलोमीटर लंबे मंज्याड़ी से गोची गांव-पिलखेरा तक मोटर मार्ग और 20 लाख रुपये के बजट से विकासखंड मुख्यालय में टाइप-2 भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र का विकास हो रहा है। सतपुली एवं स्यूंसी झील जैसी परियोजनाएं पूरे चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होंगी।सड़कों के निर्माण का क्रम लगातार जारी है। बड़ी संख्या में पंचायत भवनों के निर्माण से पंचायतें सशक्त हो रही हैं। कार्यक्रमों में भाजपा नेता सुयश रावत, भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला मंत्री बृजमोहन रावत, भाजपा एकेश्वर मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी, महामंत्री सुनील रावत, वेदप्रकाश वर्मा, पूर्व प्रमुख नरेंद्र डंडरियाल, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र भट्ट, युवा मोर्चा महामंत्री पंकज डोबरियाल आदि मौजूद रहे।
