Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाजारों में रक्षा बंधन से पहले रौनक बढ़ गई
  • हरिद्वार

बाजारों में रक्षा बंधन से पहले रौनक बढ़ गई

RNS INDIA NEWS 17/08/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। धर्मनगरी के बाजारों में रक्षा बंधन पर्व की रौनक है। बाजारों में एक सप्ताह पहले राखी की दुकानें सज गई थी। बड़ी संख्या में महिलाएं रक्षा बंधन के लिए बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रही हैं। राखी के साथ ही मिठाई और अन्य सामग्री की मांग बाजारों में बढ़ी हुई है। रक्षा बंधन पर्व से पहले धर्मनगरी के बाजारों में महिलाओं की बड़ी भीड़ नजर आ रही है। बाजार भी विभिन्न डिजाइन की राखियों से सजे हुए हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए विभिन्न प्रकार की राखियां खरीद रही हैं। रक्षा बंधन के लिए व्यापारियों ने भी दुकानों के बाहर राखियों के काउंटर सजा रखे हैं। महिलाओं की बाजारों में भीड़ के कारण व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। बाजारों में महिलाएं सिंपल धागे, रुद्राक्ष धागे, कुंदन, स्पोंज और मोतियों को राखियां खरीद रही हैं। इस साल लुंबा राखी, पैकिंग राखी और अमेरिकन डायमंड राखी की मांग बढ़ी हुई है। बाजारों में महिलाएं चांदी की राखी भी खरीद रही हैं। कई बहनों ने अपने भाइयों के लिए आर्डर पर सोने से बनी रखी भी तैयार कराई हैं। राखियों के बढ़े दामों के बावजूद महिलाएं बड़ी संख्या में राखी की खरीदारी कर रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजार में हो रही पैमाइश के मुद्दे पर कंपनी और व्यापारियों की मध्य होगी वार्ता
Next: खटीमा से 4.5 करोड़ की स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.