Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हर घर तिरंगा अभियान पर कांग्रेस ने आरएसएस और भाजपा से पूछे दो सवाल
  • देहरादून

हर घर तिरंगा अभियान पर कांग्रेस ने आरएसएस और भाजपा से पूछे दो सवाल

RNS INDIA NEWS 04/08/2022
rns featured image new

देहरादून। भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने आरएसएस से दो सवाल पूछे हैं। गुरुवार को राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आजादी के बाद से तिरंगे का बहिष्कार करते आ रहे आरएसएस का हृदय परिवर्तन आश्चर्यजनक है। आरएसएस बताए कि वो अपने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भला तिरंगा क्यों नहीं लगाता?
दूसरा, भाजपा और आरएसएस देशभर के 100 करोड़ घरों पर तिरंगा लगाने की बात कर करते हैं। 130 करोड़ लोगो के देश में ये बाकी 30 करोड़ लोग कौन है, जिनकी अनदेखी की जा रही है? दिल्ली में नेशनल हेराल्ड पर ईडी के छापों और कांग्रेस को शुक्रवार के आंदोलन से रोकने पर भी माहरा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र के रवैए से साफ जाहिर हो रहा है कि देश में अघोषित आपातकाल लागू हो चुका है। जो भी सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है उसी का उत्पीड़न शुरू कर दिया जाता है। केंद्र और राज्य सरकार भले कितना रोकने की कोशिश करे लेकिन कांग्रेस राजभवन का घिराव अवश्य करेगी। यहां भी पुलिस प्रशासन दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता किसी दबाव में आने वाले नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत जोशी, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजार में नई-नवेली राखियों की बहार, कीमत 5 से लेकर 150 रुपए तक
Next: उत्तराखंड में रक्षाबंधन पर बसों में फ्री सफर करेंगी बहनें

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.