Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाजार में नई-नवेली राखियों की बहार, कीमत 5 से लेकर 150 रुपए तक
  • देहरादून

बाजार में नई-नवेली राखियों की बहार, कीमत 5 से लेकर 150 रुपए तक

RNS INDIA NEWS 04/08/2022
rns featured image new

देहरादून।  बहन-भाई के अटूट प्रेम स्नेह के पर्व रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर में राखियों की दुकानें सज गई हैं। वहीं खरीदारी भी शुरू हो गई है। विभिन्न प्रकार की राखियां बाजार में बिक्री के लिए सजाई गई हैं। इस बार पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। रक्षाबंधन का त्यौहार 11 अगस्त को है । दुकानों पर इस बार बच्चों के लिए एलईडी लाइट वाली राखी, सीटी बजाने वाली राखी, डोरेमोन, बेनटेन, छोटा भीम, हाथघड़ी वाली राखियां बिक्री के लिए लाई गई हैं। महिलाओं के लिए चूड़ा राखी, लहरिया, कंगन राखी, लटकन राखी विशेष आकर्षण है। साथ ही डायमंड राखी, जरी की राखी, ज्वैलरी कट राखी आदि भी बिक्री के लिए लाई गई हैं।

पार्सल राखी लुभा रही:
विभिन्न राखियों के साथ ही बाहर अपने भाई को भेजने के लिए पार्सल राखी भी बाजार में आई हैं। जिसमें रोली, चन्दन, चावल व मिश्री के साथ ही एक छोटी सी गीता की पुस्तक भी है। साथ ही पूजा की छोटी थाली वाली राखियां भी सजी हुई हैं। इसके अलावा डोरे, गुलाब फूल की राखी, श्रवणजी की राखियां भी बिक्री के लिए सजी हैं। बड़े डोरे भी बाजार में बिक्री के लिए आए हैं।

5 रुपए से लेकर 150 तक की राखियां:
बाजार में राखियों की दुकानो पर पांच रुपए से लेकर 150 रुपए तक की राखियों की बिक्री हो रही है। शहर भर में करीब पांच सौ छोटी व बड़ी राखियों की दुकानें लगती हैं। जहां पर अपनी पसंद की राखियां लोग खरीदारी करने लगे हैं। शहर में अधिकतर राखी विक्रेता इंदौर व दिल्ली से राखियों की खरीदारी करके लाते हैं। इस समय बाजार में मुम्बई व अहमदाबाद की सूबसूरत राखियां लाई गई हैं।
वहीं दिल्ली से कम कीमत की राखियां अधिक लाई जाती हैं। छोटे विक्रेता शहर के ही थोक विक्रेताओं से राखियां खरीदकर बेचते हैं। शहर के राखी विक्रेता मुकेश भाटिया ने बताया की इस बार कोरोना का असर नहीं होने के कारण पर्व को लेकर लोगो में खासा उत्साह है। इसके चलते इस बार अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है।

गोले और नारियल के भाव में उछाल:
रक्षाबंधन को लेकर शहर में पानी वाला नारियल 15 रुपए से लेकर 20 रुपए तक बिक रहा है। वहीं नारियल गोले दो सौ रुपए से ढाई सौ रूपए प्रति किलो तक बिक रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौत के बाद मरीज के गहने गायब होने पर मैक्स अस्पताल के विरुद्ध मुकदमे के आदेश
Next: हर घर तिरंगा अभियान पर कांग्रेस ने आरएसएस और भाजपा से पूछे दो सवाल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.