Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला
  • ऊधम सिंह नगर

अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला

RNS INDIA NEWS 20/03/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।   जुड़का के गांधीनगर खत्ता में जंगलात की भूमि से अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर करीब तीन दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में जेसीबी का चालक चोटिल हो गया। वहीं हमलावरों ने वन विभााग की टीम के साथ भी धक्का-मुक्की कर पथराव भी किया। रामनगर रेंज की जुड़का बीट के उपप्रभागीय वन अधिकारी ने कोतवाली में 14 लोगों को नामजद कराते हुए 15-20 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गांधीनगर खत्ता में वन विभाग की 37 हेक्टेयर भूमि पर प्लांटेशन का कार्य चल रहा है। बुधवार की शाम चार बजे उपप्रभागीय वन अधिकारी मनीष जोशी अपने अधीनस्थ स्टाफ जितेंद्र प्रसाद डिमरी, संदीप कुमार, नवीन चंद्र, मोहन चंद्र पांडे, इमरान सैफी आदि के साथ अग्रिम मृदा कार्य के निरीक्षण के लिए जुड़का के प्लाट नंबर 6 व 7 पर गए थे। वहां विभाग की ओर से किराये की जेसीबी मशीन मंगाकर प्लाट के चारों ओर खाई खुदान का काम कराया जा रहा था। अतिक्रमण भी हटाया जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान करीब तीन दर्जन लोगों ने एक राय होकर वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। तस्करों ने वनकर्मियों के साथ हाथापाई और पथराव भी किया। इसमें जेसीबी चालक ग्राम दोहरी परसा निवासी अरुण सैनी पुत्र रमेश सैनी को पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने विभाग की सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। हमले में बीट वाचर रसपाल सिंह को भी चोट आई है। वन विभाग के कर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में गांधीनगर खत्ता निवासी मलकीत सिंह, राजा सिंह, बिल्ला, हरविंदर सिंह उर्फ हीरा, राणा सिंह, जोधा सिंह, मेहताब सिंह, बिल्ला सिंह, लवप्रीत उर्फ लब्बू, धन्नू सिंह, बिट्टू सिंह, करनैल सिंह, गोई व निक्की आदि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पारिस्थितिक तंत्र में परिवर्तन से विलुप्ति के कगार पर गौरैया
Next: हनोल मास्टर प्लान के लिए डीएम ने जनता से मांगे सुझाव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.