Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • घर के ऊपर गिरा पेड़, तीन लोग बाल-बाल बचे
  • टिहरी

घर के ऊपर गिरा पेड़, तीन लोग बाल-बाल बचे

RNS INDIA NEWS 31/05/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  निर्माणाधीन देवप्रयाग-धरी नाईं-पौड़ी मार्ग पर लोनिवि की लापरवाही से कोठी गांव में पीपल का भारी पेड़ एक घर के ऊपर भरभराकर गिर गया। जिसमें महिला सहित तीन लोग इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से घर का ऊपरी हिस्सा और गोशाला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बीते शुक्रवार की शाम बदरीनाथ धाम के तीर्थपुरोहितों के गांव कोठी में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन सौ साल पुराना पीपल का भारी पेड़ अचानक भरभराकर एक घर के ऊपर गिर गया। घटना के समय घर के आंगन में शांतिप्रकाश ध्यानी, उनकी पत्नी गुड्डी देवी और जानकी वल्लभ बलूनी खड़े थे। तीनों ने तुरंत दौड़कर अपनी जान बचाई। मगर पेड़ से तीन मंजिला घर की छत, रेलिंग, दीवार और गोशाला क्षतिग्रस्त हो गए। ग्राम प्रधान गजपाल सिंह कोहली की सूचना पर राजस्व विभाग, पुलिस और लोनिवि की टीम मौके पर पहुंची। लोनिवि के रवैये पर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि छह महीने पहले लोनिवि ने सड़क कटिंग के दौरान यहां पीपल के पेड़ की आधी जड़े काट दी थी। जिससे वह गिरने की स्थिति में आ गया था। भारी पेड़ के घर के ऊपर गिरने की सम्भावना पर शांतिप्रकाश, जयप्रकाश और दिनेश ध्यानी ने उसको पूरी तरह काटने की मांग की थी। मगर लोनिवि टाल-मटोल करता रहा। घटना के समय ध्यानी परिवार की महिलाओं और बच्चों सहित आठ सदस्य घर से बाहर थे। जिससे यहां बड़ा हादसा होने से टल गया। उधर, राजस्व निरीक्षक सुदर्शन रावत द्वारा पीड़ित परिवार से स्वयं के खर्च से या मनरेगा में पेड़ हटवाने की बात से भी ग्रामीणों में रोष बना है। वहीं प्रभावित परिवार ने ईई लोनिवि विवेक सेमवाल के कार्यालय पहुंचकर घर की नींव पर सुरक्षा के लिए बारिश से पहले दीवार बनाने और तत्काल पेड़ हटाने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर मारपीट व गाली गलौच के तीन अभियुक्तों को सजा
Next: ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.