Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • आतंक का पर्याय बन चुका आदमखोर गुलदार ढेर
  • टिहरी

आतंक का पर्याय बन चुका आदमखोर गुलदार ढेर

RNS INDIA NEWS 08/12/2022
rns featured image new

नई टिहरी। घनसाली क्षेत्र के गांवों में आतंक का पर्याय बन चुके गुलदार को आखिरकार वन विभाग की टीम ने मार गिराया। गुलदार के मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए शिकारी दल का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए वन विभाग का आभार जताया। घनसाली के बालगंगा रेंज के मयकोट व सुनारगांव में एक बालक व महिला को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार शिकारी जॉय हुकिल व गंभीर सिंह भंडारी की गोली का शिकार हुआ। आदमखोर के मारे जाने से ग्रामीणों व वन विभाग ने राहत की सांस ली। गुलदार ने बीते 28 नंवबर को मयकोट गांव में 12 वर्षीय किशोर को निवाला बनाया था। इससे पूर्व भी सुनार गांव में एक महिला पर हमला कर चुके गुलदार को मारने के लिए वन विभाग पर भारी दबाव था। जिसके बाद वन विभाग ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर क्षेत्र में शूटर तैनात कर दिए थे। कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार गुरुवार तड़के सुबह वन विभाग के शिकारी दल ने गुलदार को मार गिराया। मयकोट के प्रधान वीरपाल बिष्ट ने आदमखोर के आंतक से लोगों को निजात दिलाने पर वन विभाग व दोनों शूटरों का आभार जताया। रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मारे गए नर गुलदार की उम्र 7 वर्ष है, जिसे रेंज कार्यालय में पीएम करने के बाद दफना दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेयजल टैंक निर्माण की उठाई मांग
Next: उत्तराखंड में नशे के चलन को लेकर हरीश रावत ने जताई चिंता

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.