Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पेयजल टैंक निर्माण की उठाई मांग
  • पिथौरागढ़

पेयजल टैंक निर्माण की उठाई मांग

RNS INDIA NEWS 08/12/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। जनमंच सोर ने प्रशासन से नगर और इससे लगे ग्रामीण इलाकों में पेयजल टैंक निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा विभिन्न पेयजल योजनाओं से मांग के सापेक्ष अधिक पानी मिल रहा है, लेकिन पर्याप्त टैंक न होने से लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं। हालात यह हैं कि कुछ इलाकों में लोगों को तीसरे दिन पानी मिल रहा है। बुधवार को जनमंच के संयोजक भगवान रावत, सह संयोजक सुबोध बिष्ट और कोषाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय और आसपास के गांवों में रह रहे लोगों की प्यास बुझाने के लिए शासन-प्रशासन ने विभिन्न पेयजल योजना बनाई है। वर्तमान में इन योजनाओं की 16 एमएलडी पानी की क्षमता है। जबकि आबादी के लिहाज से 12 एमएलडी पानी ही पर्याप्त है, लेकिन क्षमता से अधिक पानी होने के बावजूद भी लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। इसका कारण पानी के संचय के लिए पर्याप्त पेयजल टैंक न होना है। इस दौरान उन्होंने डीएम से पेयजल टैंक निर्माण की मांग की है, ताकि लोगों को पानी संकट से निजात मिल सके। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छ भारत ग्रामीण मिशन योजना के तहत घर-घर नल से जल योजना पर भी अनियमितता का आरोप लगाया है और डीएम से जांच की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिंचाई सचिव ने किया अधिशासी अभियंता को सस्पेंड
Next: आतंक का पर्याय बन चुका आदमखोर गुलदार ढेर

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.